फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को ऑनलाइन शॉपिंग पड़ी महंगी, मोबाइल फोन की जगह डिब्बे में निकला यह सामान

Tue, 01 Oct 2019 02:31 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा में एक युवक को ऑनलाइन मोबाइल खरीदना महंगा पड़ गया। उसने एक ई-कॉर्मस कंपनी से ऑनलाइन मोबाइल फोन मंगाया था। पार्सल आने पर युवक ने डिब्बा खोलकर देखा तो उसके होश उड़ गए। डिब्बे में मोबाइल की जगह अखबार की कतरन भरी हुई थी। 
विज्ञापन


राया क्षेत्र के गांव धौरीकुटी निवासी बलराम पुत्र साहब सिंह के पास एक फोन कॉल आया, जिसमें एक मोबाइल के संबंध में जानकारी दी और मोबाइल मंगाने के लिए पता दे दिया। सोमवार को डाकघर राया पर मोबाइल का पार्सल आ गया। 

चार हजार रुपये जमा करने के बाद बलराम बंद डिब्बे को घर ले गया। जब उसको खोल कर देखा तो उसमें मोबाइल के स्थान पर कागज की करतनें भरी हुई थीं। पीड़ित युवक ने घटना के संबंध में थाना राया पुलिस से शिकायत की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें