फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में समुदाय विशेष के युवकों ने पुलिस पर किया पथराव, माहौल गरमाया

Thu, 21 Mar 2019 05:13 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
होली के मौके पर कोतवाली के हृदयस्थल होलीगेट के बराबर सराय में पुलिस पर एक समुदाय विशेष ने छींटाकशी कर पथराव कर दिया, जिससे माहौल गरमा हो गया। इस दौरान होलीगेट पर सांसद हेमामालिनी सहित दो मंत्रियों की मौजूदगी में पुलिस बल ने 18 युवकों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


घटना बुधवार शाम करीब साढ़े नौ बजे की है, जब होलीगेट के निकट समुदाय विशेष के युवकों ने पुलिस से अभद्रता कर डाली। इसकी सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। फोर्स देख सभी उपद्रवी भाग खड़े हुए। लेकिन घरों की छतों पर से पथराव शुरू कर दिया। इससे बाजार में भी अफरातफरी मच गई।

लोग इधर-उधर भागने लगेे। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह, एसपी ट्रैफिक डॉक्टर ब्रजेश कुमार सिंह और एसपी क्राइम अशोक मीणा को मौके पर भेजा। एसएसपी ने इस मामले को गंभीर लापरवाही के रूप में लिया। संभवत: कोतवाली पुलिस पर गाज गिर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें