कासगंज। सोरोंजी क्षेत्र के गांव से एक युवती को अगवा कर लिया गया। इस मामले में युवती की मां ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस युवती की बरामदगी के लिए प्रयास कर रही है। क्षेत्र के एक गांव में युवती 28 जून को शौच के लिए जाने की कहकर खेतों की ओर गई हुई थी। लेकिन वह काफी देर तक वापस नहीं आई। परिजन को चिंता हुई तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान पता चला कि गांव का ही युवक सौरभ उसे अगवा कर अपने साथ ले गया है। युवती की मां ने इस संबंध में युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी। मां का आरोप है कि आरोपी एक पहले भी उसकी बेटी को अगवा करके ले गया था। युवती की मां की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाली प्रभारी डीके त्यागी ने बताया कि युवती की बरामदगी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। सर्विलांस की मदद भी ली जा रही है। शीघ्र ही युवती को बरामद किया जाएगा। आरोपी को भी गिरफ्तार किया जाएगा।