फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़ू की गर्दन काट झाड़ियों में फेंकी लाश, खून से सने हाथ लेकर थाने पहुंचा आरोपी

Thu, 02 Aug 2018 11:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
आरोपी युवक मिलन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में झरना नाला पर बुधवार की शाम जूता कारीगर ने अपने साढ़ू की ब्लेड से गला काटकर हत्या कर दी। लाश को प्लास्टिक के कट्टे में बंद कर कालिंदी विहार में झाड़ियों में फेंक दिया। 
विज्ञापन


रात 11 बजे आरोपी खुद ही थाने पहुंच गया। पुलिस के मुताबिक, प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी की साली से मृतक ने सात महीने पहले प्रेम विवाह कर लिया था। इससे आरोपी युवक उससे रंजिश मान बैठा था। 

कांशीराम आवास में रहने वाला सोनू (20) पुत्र चंगेश टेंपो चलाता था। पुलिस ने बताया कि सोनू की दोस्ती पवन विहार, टेढ़ी बगिया निवासी मिलन पुत्र राजेंद्र से थी। मिलन की साली से सोनू के प्रेम संबंध हो गए। 
विज्ञापन

खुद को किया सरेंडर

सात महीने पहले दोनों घर से भाग गए। सोनू ने कोर्ट मैरिज कर ली। इससे मिलन रंजिश मानने लगा। बुधवार दोपहर तीन बजे मिलन सोनू को लेकर चला गया, उनके साथ एक अन्य साथी फरीन भी था। 

शाम सात बजे तीनों एक्टिवा से झरना नाले पर पहुंचे। यहां सोनू और मिलन में झगड़ा शुरू हो गया। इस दौरान मिलन ने ब्लेड से गला काटकर सोनू की हत्या कर दी। इसके बाद शव को प्लास्टिक के कट्टे में रखकर कालिंदी विहार ई ब्लाक में झाड़ियों में फेंक दिया। 

रात 11 बजे मिलन थाना एत्माद्दौला पहुंच गया, उसने सोनू की हत्या की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर लाश बरामद कर ली। सोनू के पैर रस्सी से बंधे हुए थे। वहीं पुलिस ने एक्टिवा भी बरामद कर लिया। पुलिस को फरीन नहीं मिला है। 

इंस्पेक्टर थाना एत्माद्दौला ने बताया कि सोनू आपराधिक किस्म का था। उस पर चोरी, गोकशी सहित कई मुकदमे दर्ज थे। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मिलन जूता कारीगर है। मामले में मृतक की मां आशा देवी ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

बोला- मुझे कोई अफसोस नहीं 

पुलिस की पूछताछ में मिलन ने बताया कि चार दिन पहले उसने घर में जन्मदिन की दावत रखी थी। तब उसका सोनू से झगड़ा हो
गया था। आज भी सोनू उसे एक्टिवा से झरना नाला पर लेकर गया। 

वो ब्लेड से वार करने वाला था कि उसने सोनू का हाथ पकड़ लिया। शोर मचाने पर फरीन भाग गया, उसने सोनू से ब्लेड छीनकर अपने बचाव में उस पर कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौत हो गई। 

आरोपी को सोनू की हत्या का कोई अफसोस नहीं है। वहीं सूत्रों ने बताया कि सोनू पुलिस का मुखबिर भी था। मिलन को कई बार पुलिस ने पकड़ लिया था। इससे उसे शक था कि सोनू की मुखबिरी पर पकड़ा गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें