फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: युवक लापता, लावारिस खड़ा मिला टेंपो

Tue, 27 Feb 2024 05:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
युवक लापता, लावारिस खड़ा मिला टेंपो
विज्ञापन

मैनपुरी। नगला विपिन निवासी एक टेंपो चालक लापता हो गया। परिजन ने काफी तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। लावारिस हालत में टेंपो नगला हरसुख के पास खड़ा मिला। परिजन ने युवक के साथ किसी अनहोनी की आशंका व्यक्त की है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला विपिन झिंझाई निवासी उदय प्रकाश ने तहरीर दी। पुलिस को बताया कि 30 वर्षीय पुत्र संजू अपना टेंपो चलाता है। सोमवार को वह रोजाना की तरह टेंपो चलाने के लिए घर से निकला था। देर रात तक जब वह घर वापस नहीं आया तो परिजन को चिंता हुई। उसकी तलाश शुरू की गई। लेकिन काफी खोजबीन करने के बाद भी संजू के बारे में कोई जानकारी मिल सकी। तलाश के दौरान नगला हरसुख के पास टेंपो लावारिस हालत में खड़ा मिला। पुत्र का कहीं कोई पता नहीं लग पा रहा है। परिजन किसी अनहोनी की आशंका से बेहद घबराए हुए हैं। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। आसपास के लोगों से भी जानकारी ली लेकिन संजू के बारे में कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें