फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अपर जिलाधिकारी से रिपोर्ट मांगी

Tue, 27 Feb 2024 05:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
अपर जिलाधिकारी से रिपोर्ट मांगी
विज्ञापन

मैनपुरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव ने एक शिकायत के संबंध में अपर जिलाधिकारी से आख्या मांगी है। पीड़ित की शिकायत की अगली सुनवाई के लिए 8 मार्च की तारीख तय कर दी है।

सिरसागंज के चिरहुली निवासी सरीफ अली तहसील करहल में संग्रह सेवक की नौकरी करते थे। उनको नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया। उनके मांगने पर भी उनका बकाया जीपीएफ का भुगतान तहसील करहल से नहीं किया गया। पीड़ित ने तहसीलदार करहल और एसडीएम करहल से शिकायत की लेकिन उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित सरीफ अली ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में शिकायत की। विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव/ सिविल जज अमित सिंह ने शिकायत की सुनवाई करने के बाद अपर जिलाधिकारी से शिकायत के संबंध में अभी तक की गई कार्रवाई की आख्या मांगी है। विधिक सेवा प्राधिकरण में शिकायत की अगली सुनवाई 8 मार्च को होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें