फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबाल में चित्रगुप्त इंटर कॉलेज बना विजेता

विज्ञापन
जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में विजेता वॉलीबाल टीम के खिलाड़ी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में बुधवार को गांधी जयंती को लेकर कॉलेज स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें चित्रगुप्त इंटर कॉलेज के छात्रों ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

बुधवार की शाम नेहरू स्टेडियम में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रभारी क्रीड़ाधिकारी एसएस चौहान ने किया। प्रतियोगिता में सात टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में श्री चित्रगुप्त इंटर कॉलेज की टीम ने सनातन धर्म इंटर कॉलेज हसनपुर की टीम को तीन सेटों के मुकाबले में दो-एक से पराजित किया।
समापन अवसर पर मैनपुरी वॉलीबाल एसोसिएशन के सचिव राघवेंद्र दुबे ने सफल खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर स्वतंत्र कुमार सिंह, वॉलीबाल कोच धीरेंद्र प्रताप सिंह, संजीव कुमार, पीएस यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

क्रॉस कंट्री में राजमणि रहे प्रथम
बुधवार को सुबह नेहरू स्टेडियम में फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत क्रासकंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें राजमणि प्रथम, देवेश द्वितीय, उत्तम कुमार तृतीय, सौरभ यादव चतुर्थ, विपिन कुमार पंचम तथा राघव ने छठवां स्थान प्राप्त किया। सफल प्रतिभागियों को स्टेडियम प्रशासन ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें