बिचपुरी। गांव बाईंपुर में मेरा युवा भारत आगरा की ओर से शुक्रवार को अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। आपूर्ति निरीक्षक अजय चौहान ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) की कार्यप्रणाली, राशन आपूर्ति, भंडारण और वितरण प्रक्रिया की जानकारी दी, जिसमें पारदर्शिता के महत्व पर प्रकाश डाला गया। वहीं, जिला युवा अधिकारी डॉ. श्रवण कुमार सहगल ने कहा कि युवाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी लेकर समाज में जागरूकता फैलानी चाहिए। ग्राम प्रधान मनीष यादव ने राशन वितरण के दौरान सही तौल और अनियमितता मिलने पर शिकायत करने के लिए प्रेरित किया। युवाओं को ग्राम सचिवालय का भ्रमण भी कराया गया। इस दौरान अंकित, मुस्कान, अर्शिया, हर्ष और तुषार मौजूद रहे।