आगरा। पेट्रोल, डीजल, दूध और सीएनजी के दामों में की गई भारी वृद्धि के खिलाफ जनता और विपक्षी दलों में भारी आक्रोश है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) जिला काउंसिल ने मूल्य वृद्धि की घोर निंदा करते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की है। जिला सचिव पूरन सिंह ने कहा कि चुनाव से पहले प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर मूल्य वृद्धि की आशंका को लेकर भ्रामक दुष्प्रचार का आरोप लगाया था लेकिन चुनाव खत्म होते ही जनता पर आर्थिक बोझ डाल दिया गया। ईंधन और दूध के दाम बढ़ने से सभी आवश्यक वस्तुओं की कीमतें बढ़ेंगी। यह जनविरोधी फैसला वापस नहीं लेने पर पार्टी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने के लिए विवश होगी।