फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना टिकट सफर पड़ा जान पर भारी, चेकिंग के डर से चलती ट्रेन से उतर रहे युवक की मौत

Wed, 09 Jan 2019 07:17 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
ट्रेन से कटकर युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के एक युवक के लिए बिना टिकट सफर करना मौत का सबब बन गया। बुधवार को चलती हुई पैसेंजर ट्रेन में चेकिंग के डर से उतर रहे युवक की मौत हो गई। हादसा मथुरा रेलवे स्टेशन से पहले आउटर पर हुआ, जब ट्रेन की रफ्तार धीमी थी। 
विज्ञापन


आगरा की दिल्ली जा रही ट्रेन से युवक सफर कर रहा था, तभी ट्रेन में चेकिंग शुरू हो गई। यह देख ट्रेन से उतरते वक्त युवक का पैर शॉकर की स्प्रिंग व पहिए में फंस गया। घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

मध्यप्रदेश के जिला टीकमगढ़ के थाना बल्देवगढ़ के गांव गुखरई नयाबास निवासी 32 वर्षीय संजू आगरा से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में सवार हुआ। 11.30 बजे मथुरा से पूर्व होम सिग्नल आउटर पर ट्रेन में टिकट चेकिंग स्टाफ को देखकर संजू चलती ट्रेन से उतरकर भागने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शॉकर की स्प्रिंग में फंसा युवक का पैर

आउटर पर ट्रेन की गति धीमी थी। उतरने के दौरान संजू का पैर बोगी में लगे शॉकर की स्प्रिंग में फंस गया। यात्रियों ने चेन खींच दी और कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना पर आरपीएफ, जीआरपी, स्टेशन डायरेक्टर एनपी सिंह व कैरिज एंड बैगन के इंजीनियर पहुंच गए। 

संजू के फंसे पैर को निकालने के लिए सीएंडडब्लू के इंजीनियरों ने स्प्रिंग को खोलकर पैर निकाला और संजू को जिला अस्पताल भिजवाया। जिला अस्पताल में संजू की उपचार के दौरान मौत हो गई। संजू के शव को जीआरपी ने पोस्टमार्टम भिजवा दिया।  

रास्ते में खराब हो गई रेलवे की खटारा एंबुलेंस

आगरा दिल्ली पैसेंजर ट्रेन की बोगी की स्प्रिंग में फंसे पैर से गंभीर रूप से घायल हुए टीकमगढ़ के युवक संजू को जिला अस्पताल ले जा रही रेलवे की खटारा एंबुलेंस रास्ते में खराब हो गई। किसी तरह उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने संजू को मृत घोषित कर दिया। 

सूचना पर जीआरपी प्रभारी शिवकुमार पोनियां ने धौलीप्याऊ में टेंपो रोका और घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। बता दें कि रेलवे अस्पताल से संबद्ध एंबुलेंस 15 साल पुरानी है और खटारा हालत में हैं। एंबुलेंस में फर्स्ट एड बॉक्स भी नहीं है। एंबुलेंस का स्ट्रेचर भी फटे तिरपाल से बनाया हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें