फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में युवक की हत्या: भारी पत्थर से कुचला गया सिर, पास में पड़ा था पत्थर; जांच में जुटी पुलिस

Thu, 25 May 2023 10:51 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

राहगीर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान पुलिस के लाश के पास ही एक पत्थर पड़ा मिला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
 
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के चौमुंहा में थाना जैंत क्षेत्र स्थित पीएमबी कॉलेज के छात्रावास के समीप जंगल में 30 वर्षीय युवक का शव मिला। सूचना पर सीओ सदर व जैंत पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


राहगीर ने कॉलेज के छात्रावास के पास जंगल में एक युवक का शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सीओ सदर प्रवीण मलिक व जैंत थानाध्यक्ष अजय वर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। युवक के चेहरे पर किसी भारी पत्थर से कुचले जाने के निशान मिले। पास में पत्थर पड़ा मिला। 

पुलिस के अनुसार शव को देखकर प्रथम दृष्टया किसी भारी पत्थर से व्यक्ति के चेहरे को कूंचकर हत्या व शव फेंका जाना प्रतीत हो रहा है। युवक लाल रंग की कमीज व जींस पहने हुए था। घटना के खुलासे के लिए फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए। फिलहाल पुलिस युवक की शिनाख्त करने में जुटी हुई है। 
विज्ञापन


सीओ सदर प्रवीण मलिक ने बताया कि थाना जैंत क्षेत्र में 25 से 30 वर्षीय अज्ञात शख्स का शव मिला है। पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है। शिनाख्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 'धर्मस्थलों पर गूंजते लाउडस्पीकर तुरंत हटाओ': CM योगी के निर्देश के बाद मथुरा में सख्ती, जुटाई जा रही जानकारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें