आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में जवाहर पुल से एक युवक ने यमुना में छलांग लगा दी। ये दृश्य देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मामला दोपहर एक बजे का है। लोगों ने बताया कि एक युवक जवाहर पुल पर रुका। इधर-उधर देखने के बाद उसने यमुना में छलांग लगा दी। उसके साथ एक महिला भी थी। युवक के यमुना में कूदने के बाद महिला कहीं चली गई। लोगों तत्काल ही मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी है।