फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सड़क हादसे में घायल युवक की हुई मौत

Sun, 09 Jul 2023 04:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल युवक की हुई मौत
विज्ञापन

- पिता की तहरीर पर कुर्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र में 16 जून को हुए सड़क हादसे में घायल एक युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद पिता की तहरीर पर पुलिस ने टक्कर मारने वाले बाइक सवार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव लेखराजपुर निवासी मंयक 16 जून को भाई विमल कुमार के साथ किशनी मैनपुरी मार्ग पर स्थित हनुमानगढी से पैदल ही घर आ रहे थे। तभी किशनी की ओर से आ रहे एक बाइक सवार ने विमल को टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए विमल को परिजन इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई ले गए थे। यहां कुछ दिन इलाज के बाद दम तोड़ दिया। उक्त घटना के बाद मृतक के पिता मिथलेश की तहरीर पर पुलिस ने बाइक सवार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें