विधवा की जमीन पर रसूखदार ने किया कब्जा
दे रहा जान से मारने की धमकी, गांव अल्लीपुरा का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव अल्लीपुरा निवासी एक विधवा की जमीन पर रसूखदार ने कब्जा कर लिया। वह जब खेत पर जाती है तो आरोपी जान से मारने की धमकी देता है। धमकी से भयभीत पीड़िता ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव अल्लीपुरा निवासी प्रविता देवी के पति सतेंद्र सिंह की मृत्यु करीब 13 वर्ष पूर्व हो चुकी है। पति की मौत के बाद दो भाइयों व सास ने अपने हिस्से की जमीन गांव निवासी उमेश को बेच दी। रसूखदार ने विधवा की जमीन पर कब्जा जमा लिया है। प्रविता ने बताया कि जब वह खेत की ओर जाती है तो आरोपी जान से मारने की धमकी देता है। उमेश आपराधिक प्रवृत्ति का है, जिस कारण उसे अपने बच्चों की सुरक्षा का भय सता रहा है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रसूखदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।