फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

Sat, 03 Feb 2024 05:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल युवक की मौत
विज्ञापन

-पत्नी का चल रहा इलाज, भाई ने दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। थाना दन्नाहार क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व हुए सड़क हादसे में घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पत्नी का इलाज ट्रॉमा सेंटर फिरोजाबाद में चल रहा है। मृतक के भाई ने शुक्रवार को दन्नाहार थाने में ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जनपद फिरोजाबाद के गांव नगला केकन निवासी गुरुपाल ने दन्नाहार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा है कि भाई विजय पाल 22 जनवरी को पत्नी ममता के साथ बाइक से ससुराल प्रसादपुर मैनपुरी गए हुए थे। अगले दिन 23 जनवरी को दोनों बाइक से घर वापस लौट रहे थे। तभी मैनपुरी शिकोहाबाद रोड हिमायूंपुर के पास मार्ग से गुजर रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल भाई और भाभी को अस्पताल ले जाया गया था। वहां इलाज के दौरान भाई की मौत हो गई। भाभी का ट्रॉमा सेंटर फिरोजाबाद में उपचार चल रहा है। गुरुपाल की तहरीर के आधार पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें