फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सड़क हादसे में घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

Thu, 29 Feb 2024 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। थाना क्षेत्र में नगला केहरी के पास 21 फरवरी की रात हुए सड़क हादसे में घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजन घायल का आगरा के एक निजी अस्पताल में उपचार करा रहे थे।
विज्ञापन


गांव नगला गुलाब निवासी ईश्वर दयाल के अनुसार 21 फरवरी की रात को उसका भतीजा सौरभ कुमार कस्बा से वापस घर लौट रहा था। रास्ते में नगला केहरी के सामने कुसमरा की ओर से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। दुर्घटना में उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से उसे मेडिकल काॅलेज सैफई रेफर कर दिया। यहां उसकी हालत में सुधार न होने पर आगरा के एक निजी अस्पताल में उपचार शुरू कराया। बृहस्पतिवार की सुबह सौरभ ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के चाचा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें