फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: डंपर की टक्कर से युवक घायल, गुस्साए ग्रामीणों ने किया हंगामा

Tue, 26 May 2026 02:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कागारौल। गांव बिसहरा में मिट्टी से भरे तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से एक युवक घायल हो गया। हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने सात डंपरों को पकड़कर टायर की हवा निकाल दी। करीब तीन घंटे तक जमकर हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन




क्षेत्र के गांव बिसहरा निवासी कान्हा सोमवार की शाम खारी नदी स्थित हनुमान मंदिर से बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में मिट्टी से भरे एक डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे युवक उछलकर दूर जा गिरा और घायल हो गया। हादसे के बाद ग्रामीण जुट गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने खनन में लगे मिट्टी से भरे हुए दो और पांच खाली डंपरों को पकड़ लिया। डंपरों के टायरों की हवा निकाल दी। भाजपा नेता गोविंद चाहर की मौजूदगी में ग्रामीणों ने करीब तीन घंटे तक सड़क पर हंगामा किया। प्रशासन के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से मिट्टी खनन चल रहा है, शिकायतों के बावजूद अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे।

हंगाने की सूचना पर थाना प्रभारी ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया और कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। प्रधान जलसिंह ने बताया कि मिट्टी से भरे ओवरलोड डंपर दिन-रात गांव से गुजरते हैं और कई बार ग्रामीणों को अपनी चपेट में ले चुके हैं। उनका कहना है कि यह अब तक सातवीं घटना है।
विज्ञापन




गांव के सुनील सिंह, जितेंद्र सिंह, महेश फौजी, उदयवीर सिंह और गयाप्रसाद सहित अन्य लोगों ने प्रशासन से खनन पर तत्काल रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

थाना प्रभारी ने बताया कि कंपनी द्वारा रेलवे लाइन के लिए परमिशन के साथ मिट्टी उठाई जा रही है। कुछ डंपरों पर नंबर प्लेट नहीं है, जिन्हें थाने लाया जा रहा है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें