फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह बाद आई मौत: करंट लगने के बाद युवक का चल रहा था उपचार, 30 दिन बाद तोड़ दिया दम

Mon, 04 Sep 2023 02:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन
कोहनी में झटका लगने पर करंट जैसा क्यों महसूस होता है - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में करीब एक माह पूर्व गांव किशोरपुर में करंट से झुलसे युवक ने शनिवार की रात दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल में मृत घोषित किए जाने के बाद रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव किशोरपुर निवासी चंद्रपाल (25) एक माह पूर्व घर में बिजली का काम करते हुए समय करंट लग गया था। गंभीर रूप से झुलसने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया था। इसके बाद परिजन ने आगरा में भी उपचार कराया। अब परिजन युवक को घर ले आए थे। शनिवार की रात को चंद्रपाल की हालत एक बार फिर से खराब हुई। 

परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें