फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगला नधा में एक युवक गोली लगने से हुआ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरनाहल। गांव नगला नधा में बुधवार की सुबह एक युवक को गोली मार दी गई, गांव के ही रहने वाले नामजद लोगों पर रंजिश के चलते वारदात अंजाम देने का आरोप लगाया गया है। घायल का इलाज मेडिकल कॉलेज सैफई में चल रहा है। एसपी का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला नधा निवासी प्रकाश चंद्र का 27 वर्षीय पुत्र रवि कुमार वर्तमान में नोएडा में रह रहा था, मंगलवार को एक वह एक मामले में गवाही के लिए घर आया था। बुधवार की सुबह वह शौच के लिए खेत की ओर जा रहा था तभी किसी ने उसे गोली मार दी। गोली लगने से रवि गंभीर रूप से घायल हो गया, उधर आवाज सुनकर गांव के लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
वहां गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। एएसपी विजय पाल सिंह ने मौके पर पहुंच कर घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। वारदात में चार लोगों के शामिल होने की बात कही गई है। हालाकि समाचार लिखे जाने तक मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई थी। उधर सुरक्षा के दृष्टिगत गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। जो कि स्थिति पर निगरानी कर रहा है।
विज्ञापन

एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि युवक रवि संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से घायल हुआ है। पूर्व में उसके विरुद्ध दुष्कर्म का एक मामला दर्ज कराया गया था। इस मामले में वह जेल भी गया था। रवि ने जिन लोगों के नाम बताए हैं, उक्त लोगों द्वारा ही दो साल पहले उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। सत्यता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें