फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हादसे में युवक घायल, बाइक क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बटेश्वर। क्षेत्र के मनमथ के निकट मंगलवार शाम सड़क हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। युवक की बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

हादसा 6:30 बजे करीब हुआ। बटेश्वर निवासी धर्मेंद्र अपनी बाइक से खांद की ओर से गांव लौट रहे थे। मनमथ के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। धर्मेंद्र बाइक समेत सड़क पर गिरकर घायल हो गया। बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई l हादसे की सूचना मिलते ही पीआरवी 112 और स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल धर्मेंद्र को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बटेश्वर में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस टक्कर मारकर भागने वाले बाइक सवार की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें