पिनाहट। कस्बा बाजार में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री को लेकर लोगों ने आपत्ति जताई है। स्थानीय निवासी गौरव शर्मा ने बाजार में दुकानों पर खुलेआम बिक रहे चाइनीज पतंग धागे का विरोध करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
गौरव शर्मा का कहना है कि प्रतिबंध के बावजूद बाजार में चाइनीज मांझा बेचा जा रहा है, जो लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। उन्होंने बताया कि यह धागा बेहद तेज और पारदर्शी होता है, जिसकी वजह से बाइक सवारों, राहगीरों और बच्चों को चोट लगने का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने बाजार में अभियान चलाकर प्रतिबंधित मांझे की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है।