सैंया। आगरा-ग्वालियर हाईवे स्थित तेहरा चौराहे के पास बुधवार को एक सड़क हादसे में बाइक पर सवार बाड़ी, धौलपुर निवासी संतोष गंभीर रूप से घायल हो गया। वह आगरा में एक शादी समारोह से लौट रहा था। तेहरा चौराहे के समीप अचानक नींद का झोंका आने के कारण उसकी बाइक असंतुलित होकर फिसल गई। युवक सड़क पर घिसटता चला गया। राहगीरों की मदद से घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैंया ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे एसएन हॉस्पिटल, आगरा रेफर कर दिया।