फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चौथे दिन बदला खंभा, बहाल हुई आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। करनपुरा गांव में बुधवार को चौथे दिन बिजली विभाग जागा और टूटे हुए बिजली के खंभे को बदल कर आपूर्ति बहाल कर दी। जैतपुर के करनपुरा गांव में 25 अप्रैल को एचटी लाइन का खंभा टूट कर सड़क पर गिर गया था, जिससे सड़क किनारे के रास्ते पर बिजली की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। गांव के कैलाश, देवेश, अतुल, विपिन, सचिन, नितेश ने बिजली अधिकारियों से खंभा बदलने एवं लाइन को दुरुस्त कराने की मांग की थी। क्षतिग्रस्त लाइन की वजह से बिजली आपूर्ति से प्रभावित आबादी को राहत मिल सके। 24 घंटे में लाइन दुरुस्त न होने पर बिजली घर पर प्रदर्शन की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें