फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रोटावेटर की चपेट में आकर युवक घायल

Tue, 26 Nov 2024 12:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सहावर। थाना क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुर में खेत को जुतवा रहे युवक को पीछे से ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इसके चलते युवक रोटावेटर के नीचे आकर घायल हो गया। पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव कुंवरपुर निवासी तिलक सिंह ने बताया कि 30 अक्तूबर को पीड़ित का खेत गांव का ही मोनू अपने ट्रैक्टर से जोत रहा था। पीड़ित का पुत्र सोनू खेत जोतवा रहा था। आरोप है कि ट्रैक्टर सवार ने तेज रफ्तार में सोनू को टक्कर मार दी। इससे सोनू रोटावेटर के नीचे आ गया और उसका पैर बुरी तरह कुचल गया। जानकारी मिलते ही पिता मौके पर पहुंच गया और घायल सोनू को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गया। यहां से डॉक्टर ने उसे आगरा रेफर कर दिया। आरोप है कि चालक मोनू ने पहले घायल सोनू का उपचार कराने के लिए कहा था लेकिन अब वह इन्कार कर रहा है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें