फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'पांच लाख कहां से दूं', दो बच्चों की मां से प्रेम विवाह; छह महीने बाद इंस्टाग्राम पर स्टेटस लगा दी जान

Sat, 20 Jun 2026 07:18 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

यूपी के आगरा में सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेम विवाह करने के छह महीने बाद ही पति ने इंस्टाग्राम पर स्टेटस लगा जान दे दी। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
युवक ने इंस्टाग्राम पर स्टेटस लगाकर दी जान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाई मैं जो यह कदम उठा रहा हूं, उसकी जिम्मेदार अंजू, उसका भाई राजेश और उसकी मम्मी हैं। यह मुझसे लगातार 5 लाख रुपयों की मांग कर रहे हैं। अब मैं इतने रुपये कहां से लाऊं...इंस्टाग्राम स्टेटस पर यह पोस्ट कर थाना शाहगंज के बारहखंबा क्षेत्र में एक युवक फंदे पर लटक गया। युवक ने 6 माह पूर्व ही दो बच्चों की मां से कोर्ट मैरिज की थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजन को सौंपा है।
विज्ञापन


बारहखंबा निवासी रोहित ने बताया कि उनके बड़े भाई 27 वर्षीय गौरव जूता कारीगर थे। 6 माह पूर्व उन्होंने दौरेठा के जयनगर निवासी अंजू से कोर्ट मैरिज की थी। अंजू पहले से शादीशुदा थी। उसका पति से तलाक हो चुका था। उसके 2 बच्चे भी हैं। शादी के बाद अंजू ने घर में क्लेश करना शुरू कर दिया था। करीब ण्क माह पूर्व वह झगड़ा करके चली गई थी। इसके बाद भाई दौरेठा में ससुराल के पास ही किराए का कमरा लेकर अंजू के साथ रह रहे थे।

 

आरोप है कि अंजू के भाई की पत्नी ने भी फांसी लगाई थी। उस पर मामला दर्ज है। मामला निपटाने के लिए भाई से अंजू, उसका भाई राजेश और अंजू की मां 5 लाख रुपये मांग रहे थे। 15 दिन पहले इसी बात पर झगड़ा करके भाई को किराए के कमरे से भगा दिया था। तब से भाई घर पर ही रह रहे थे। शुक्रवार रात पूरा परिवार एक दावत में गया हुआ था। अकेले अवसाद में आकर रात 11 बजे भाई ने फंदे पर लटक कर जान दे दी।

 
विज्ञापन

इंस्टाग्राम स्टेटस पर की पोस्ट
गौरव ने मरने से पहले अपने इंस्टाग्राम खाते के स्टेटस पर अपना सुसाइड नोट पोस्ट किया है। लिखा है कि भाई, जो कदम मैं उठा रहा हूं, उसके जिम्मेदार अंजू, अंजली, उसका भाई राजा और उसकी मां हैं। ये लोग मुझसे पांच लाख रुपये मांग रहे हैं, मैं कहां से दूं। अंजू मेरे साथ रहती थी और वह हमेशा मुझसे पैसों के लिए कहती रहती थी। इसके भाई का केस चल रहा है। इसकी भाभी यमुना के चक्कर में मर गई। इनके पास एक फोन है, जिसमें उसकी भाभी की वीडियो क्लिप भी है। इसके साथ ही मृतक ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह अपनी पत्नी का वीडियो बनाते हुए पत्नी के द्वारा जान से मारने की धमकी देने की बात कह रहा है।


आत्महत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजन ने अंतिम संस्कार कर दिया है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। -सय्यद अली अब्बास,डीसीपी सिटी


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें