फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चार लाख रुपये देकर बैंक पीओ बना युवक, सॉल्वर ने दी परीक्षा, ज्वाइनिंग से पहले हुआ खुलासा 

Sat, 25 Jun 2022 02:03 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में युवक ने चार लाख रुपये में साल्वर को बैठाकर केनरा बैंक पीओ की प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा पास कर नियुक्ति पत्र हासिल कर लिया। ज्वाइनिंग से पहले जब जांच हुई तो मामले का खुलासा हो सका।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में बैंक पीओ की परीक्षा सॉल्वर ने पास करा दी। ज्वाइनिंग करने के लिए जब असली युवक पहुंचा तो पकड़ा गया। बॉयोमेट्रिक सत्यापन में उसका राज खुल गया। थाना हरीपर्वत में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। आरोप है कि युवक ने सॉल्वर को चार लाख रुपये में परीक्षा पास कराने का ठेका दिया था। सॉल्वर ने पेपर और आलेख्य सत्यापन क्लीयर (पास) किया था। 

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि केनरा बैंक के मंडल प्रबंधक लोकचंद ने मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि ज्वाइनिंग के पहले नवनियुक्त परिवीक्षाधीन अधिकारी/विशेषज्ञ अधिकारी (पीओ) की बॉयोमेट्रिक प्रक्रिया का पुन: सत्यापन कार्य 22 जून को केनरा बैंक के लर्निंग एंड डेवलपमेंट सेंटर में किया गया। इसमें राजस्थान, दौसा के रामगढ़ पछवारा स्थित गांव नौरंगपुर निवासी रामनिवास मीणा आए थे। मगर, उनका बॉयोमेट्रिक मिलान नहीं हो सका। इस पर उनसे लिखित जवाब मांगा गया। मगर, वो कोई जवाब नहीं दे सके। शक होने पर पूछताछ की गई तो उसने पीओ की परीक्षा में सॉल्वर बैठाने की बात कबूल की।


पुलिस कर रही सॉल्वर की तलाश

थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि रामनिवास मीणा ने नौकरी के लिए आठ नवंबर 2021 को आवेदन किया था। उसकी प्रारंभिक परीक्षा लखनऊ में हुई थी। इसमें उसने सॉल्वर से परीक्षा दिलाई थी। इसके बाद उसे जनवरी 2022 में मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया गया। 24 फरवरी को साक्षात्कार हुआ। उसका नियुक्ति पत्र 24 मई को जारी किया गया था। 13 जून को आलेख और बॉयोमेट्रिक सत्यापन हुआ। यह मिलान सही पाया गया। 

विज्ञापन


परीक्षा टीसीएस कंपनी ने आयोजित कराई थी। अब पुन: सत्यापन के लिए रामनिवास को बुलाया गया था। वहां वह पकड़ा गया। उसने बताया कि वह सॉल्वर को नहीं जानता है। परीक्षा केंद्र के पास ही उससे मुलाकात हुई थी। उसने चार लाख रुपये में पास कराने का ठेका लिया था। परीक्षा और आलेख सत्यापन में उसने सॉल्वर को भेजा था। अब पुलिस सॉल्वर की तलाश में लगी है। इसके लिए परीक्षा केंद्र के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी चेक किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें