फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एटीएम रूम में जबरन घुसे युवक, बुजुर्ग का डेबिट कार्ड बदलकर खाते से निकाले 95 हजार रुपये

Tue, 13 Sep 2022 09:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

पीड़ित ने बताया का आरोपी युवकों ने जबरन डेबिट कार्ड बदल लिया। जब तक उन्होंने बैंक पहुंचकर खाता होल्ड कराना का प्रयास किया, तब तक उनके खाते से 95 हजार रुपये निकाले जा चुके थे। 
 
विज्ञापन
एटीएम - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना शाहगंज के रामनगर पुलिया क्षेत्र स्थित बैंक के एटीएम में दो युवकों ने सेवानिवृत्त कर्मचारी का डेबिट कार्ड जबरन बदल दिया। इसके बाद खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए और 55,894 रुपये की खरीदारी की। पीड़ित ने बैंक पहुंचकर खाता होल्ड कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


केदार नगर निवासी हरी मोहन शर्मा ने आईजी ऑफिस में शिकायत की है कि वह 31 अगस्त को सुबह 9:40 बजे एक्सिस बैंक के एटीएम से रुपये निकालने गए थे। एटीएम केबिन में घुसते ही दो युवक आ गए। उन्होंने बोला तो बाहर चले गए। उन्होंने अपना डेबिट कार्ड लगाया, तभी एक युवक फिर से आकर उनके पीछे आकर खड़ा हो गया। उनका पिन नंबर देख लिया। वह कुछ समझ पाते, दूसरे युवक ने बैलेंस की जानकारी का बटन दबा दिया। बैलेंस देखने के बाद डेबिट कार्ड निकाल लिया। उन्होंने विरोध किया तो उन्हें दूसरा डेबिट कार्ड पकड़ा दिया। उनकी कार बाहर खड़ी थी। उसमें बैठकर दोनों बोदला की तरफ चले गए। बाद में उनके कार्ड से रुपये निकाले गए और खरीदारी की गई। 

थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

बैंक पहुंचने से पहले मोबाइल पर आए मैसेज

हरीमोहन शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह खाता होल्ड कराने के लिए न्यू शाहगंज स्थित एसबीआई की शाखा में गए। तब तक मोबाइल पर खाते से रुपये निकलने के मैसेज आ गए। आरोपियों ने मारुति एस्टेट स्थित बैंक आफ इंडिया के एटीएम से चार बार में 40 हजार रुपये निकाल लिए थे। इसके बाद 55,800 रुपये की जगदंबा इलेक्ट्रॉनिक से शॉपिंग कर ली थी।

एटीएम से रुपये निकालते समय सावधान रहें

पुलिस के मुताबिक, एटीएम से रुपये निकालने जाएं तो सावधान भी रहें। एटीएम केबिन में किसी अंजान व्यक्ति के आने पर मदद नहीं लेनी चाहिए। केबिन में एक ही व्यक्ति होना चाहिए। डेबिट कार्ड लगाने के बाद पिन डालते समय कीपेड हाथ से ढक लें, जिससे पीछे खड़े व्यक्ति को दिखे नहीं। रुपये निकालने के दौरान दूसरे व्यक्ति को मशीन से हाथ नहीं लगाने दें। गार्ड वाले एटीएम से ही रुपये निकालने को प्राथमिक ता देनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें