फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: यूट्यूबर का कैमरा किट लेकर भागा युवक, दो दिन बाद हुई प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। ताजगंज के एक हॉस्टल में रुके यूट्यूबर महाराष्ट्र के बुलढाणा निवासी तन्मय देशमुख सोलो ट्रेवलर (अकेले घूमने वाले) हैं। वह हर जगह घूमने के दौरान वीडियो बनाकर यूट्यूब, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट करते हैं। 27 नवंबर को आगरा आगमन के दौरान उनकी पहचान महाराष्ट्र के वेस्ट थाना क्षेत्र के किरण प्रकाश माध्येकर से हुई। तन्मय के अनुसार, किरण की प्रोफाइल देख उन्हें भरोसा हुआ। उन्होंने उसके कहने से 29 नवंबर को ताजगंज के बेदवाइजर हॉस्टल से ताजनगरी के मूसलाच हॉस्टल में कमरा लिया।
विज्ञापन

रात में उनका कैमरा किट का पांच लाख से अधिक का सामान चोरी हो गया। जानकारी की तो पता चला कि किरण प्रकाश सारा सामान लेकर रात में कमरा खाली कर चला गया। तन्मय के पोस्ट किए वीडियो के अनुसार उन्होंने रात में पुलिस को जानकारी दी।पर्यटन पुलिस ने अगले दिन बुलाया और फिर अगले दिन दरोगा ने थाने से भगा दिया। उसने सोशल मीडिया पर रोते हुए गुहार लगाई और फिर एक नेता ने उनके वीडियो को एक्स पर पोस्ट कर दिया। एक नवंबर को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि शिकायत पर जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज हुई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें