फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक कमेंट पर दुश्मनी में बदली फेसबुक की दोस्ती, बुलंदशहर के युवकों ने टूंडला में आकर की मारपीट

Sat, 31 Aug 2019 01:34 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती के बाद बुलंदशहर के युवकों का टूंडला के एक युवक से विवाद हो गया। चैटिंग के दौरान युवकों ने धमकी दे दी तथा टूंडला पहुंच गए। मारपीट के बाद युवक गेस्ट हाउस में घुस गए, जिन्हें मोहल्ले के लोगों ने घेर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस सभी को पकड़ लिया। 
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला शिवपुरी कॉलोनी निवासी अंकित जैन की बुलंदशहर के शिकारपुर निवासी गौरव सिंह से फेसबुक पर दोस्ती हो गई थी। दोनों के बीच चैटिंग से बातचीत होने लगी। इसी दौरान किसी पोस्ट पर कमेंट करने को लेकर दोनों में विवाद हो गया। 

बात इतनी बढ़ गई कि अंकित ने गौरव को धमकी दे। इस पर गौरव अपने साथी जीतू कौशिक, खेमेंद्र कुमार और विशाल के साथ टूंडला पहुंच गया। ये सभी दोस्त एटा रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में ठहर गए। इसके साथ ही अंकित की तलाश में जुट गए। शुक्रवार को उन्हें अंकित घर के पास मिल गया। 
विज्ञापन


युवकों ने उसे पकड़ लिया तथा मारपीट करने लगे। लोगों ने बीच बचाव किया। भीड़ देख युवक गेस्ट हाउस में छुप गए। पीछा करते हुए लोग भी गेस्ट हाउस पहुंच गए और हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें बाद में जेल भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें