फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: युवाओं के लिए प्रेरणा बने युवा उत्सव

Mon, 24 Nov 2025 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो05कासगंज में डीएम कार्यालय पर आयोजित बैठक में युवा उत्सव को लेकर निर्देश देते डीएम प्रणय 
विज्ञापन
कासगंज। युवा उत्सव को इस प्रकार आयोजित किया जाए जिससे युवाओं को कुछ अलग और नया करने का प्रोत्साहन मिल सके। यह बात जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने सोमवार को कार्यकारी समिति की बैठक में दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि युवा उत्सव में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को खाने- पीने की समस्या का सामना न करना पड़े। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए जाएं। उन्होंने समिति को निर्देशित किया कि आयोजन से पूर्व समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं और तैयारियों के संबंध में उन्हें नियमित अंतराल पर जानकारी दी जाए। डीएम ने कहा कि युवा उत्सव में कहानी लेखन, पेटिंग, लोक नृत्य समूह, लोक गीत समूह, कविता लेखन, इनोवेशन के कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। युवा उत्सव में ज्यादा से ज्यादा संख्या में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाए, जिससे आयोजन का उद्देश्य सफल हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें