फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दोस्त के साथ घूमने गया युवक यमुना में डूबा, तलाश जारी

Tue, 04 Aug 2026 02:41 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के घाट बजरिया में सोमवार शाम दोस्त के साथ यमुना किनारे घूमने गया 23 वर्षीय युवक पैर फिसलने से नदी में गिर गया। तेज बहाव में वह लापता हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने देर रात तक उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं लग सका।
विज्ञापन

पेच नगला फतूरी निवासी समीर उर्फ कल्ली (23) सोमवार शाम करीब 7 बजे अपने दोस्त आमिल के साथ गांधी स्मारक के पीछे यमुना किनारे गया था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह सीधे नदी में जा गिरा। आमिल ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन यमुना के तेज बहाव में समीर थोड़ी ही देर में लापता हो गया।
शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय गोताखोरों ने तत्काल नदी में उतरकर समीर की तलाश शुरू कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान चलाया। हालांकि देर रात तक समीर का कोई पता नहीं चल सका। हादसे की जानकारी मिलते ही समीर के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उनका रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने बताया कि स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की लगातार तलाश की जा रही है। यमुना में पानी का स्तर अधिक होने और तेज बहाव के कारण रेस्क्यू अभियान में परेशानी आ रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें