कासगंज में नहर में डूबकर मौत का शिकार हुआ युवक शैलेंद्र का फाइल फोटो।
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। सोरों क्षेत्र के गांव नगला बगिया में नहर के समीप चारा लेने गया युवक पैर फिसलने से नहर में डूब गया। उसका शव मशक्कत कर गोताखोरों ने बरामद कर लिया। नहर में डूबने से मौत शैलेंद्र (30) निवासी नगला बगिया सोरों हुआ। वह अपने पशुओं के लिए चारा लेने बुुधवार की शाम नहर के किनारे गया हुआ था। वह नगर के किनारे पर खड़ा हुआ था तभी उसका पैर फिसल गया और वह नहर में डूब गया। जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन नहर के समीप पहुंच गए।
गोताखोरों के द्वारा नहर में उसकी काफी तलाश की गई, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं लगा। रात को अंधेरा होने के बाद तलाशी का काम रोक दिया गया। सिंचाई विभाग को सूचना देकर नहर का पानी बंद कर दिया गया, जिससे शव बहकर दूर न जा सकें। बृहस्पतिवार की सुबह फिर से उसकी तलाश की गई। उसका नहर के किनारे कुछ ही दूरी पर मिल गया। उसका शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। उनका रो-रो कर बुरा हाल था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।