मलपुरा। कस्बा मलपुरा निवासी केंद्रीय जीएसटी एवं कस्टम विभाग में हवलदार पद पर तैनात रूपेंद्र सिंह की केरल में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। बृहस्पतिवार को उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा, जहां हजारों लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी।
मृतक के परिजन एवं पूर्व प्रधान सुखसिंह ने मौत पर संदेह जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि रूपेंद्र ने घटना से पहले अपनी जान को खतरा होने की बात कही थी, विभाग की ओर से इसे आत्महत्या बताया गया है। वहीं, परिवार ने हत्या की आशंका जताते हुए उच्चस्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।