फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की संदिग्ध हालात में हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव देवपुरा निवासी एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शनिवार को वह एक बारात में शामिल होने के लिए सोनभद्र गया था। साथ गए लोग उसे मृत अवस्था में घर ले आए। बताया कि प्रयागराज के पास हुए हादसे में मौत हुई है। थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव देवेंद्र प्रताप की बारात शनिवार को सोनभद्र जा रही थी। गांव निवासी 26 वर्षीय राहुल भी बारात में शामिल होने के लिए डीसीएम से गया था। शाम के समय साथ गए लोग उसका शव लेकर गांव आ गए। बताया कि प्रयागराज में हुए सड़क हादसे में राहुल की मौत हो गई। उन लोगों ने मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराना चाहा लेकिन वहां भर्ती नहीं हुआ। उक्त हादसे को लेकर संदेह व्यक्त करते हुए मृतक के परिजनों ने थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। थाना पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें