फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटना में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना कोतवाली के राजा का बाग निवासी एक युवक की रविवार सुबह फिरोजाबाद जिले में किसी वाहन की टक्कर से मौत हो गई। जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन शव लेने चले गए।
विज्ञापन

राजा का बाग निवासी रॉकी बाथम की घंटाघर चौराहे पर परचून की दुकान है। रविवार सुबह वह बाइक से आगरा जा रहा था। फिरोजाबाद में किसी वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे फिरोजाबाद में ही ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। वहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रॉकी की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिवार के लोग शव लेने के लिए फिरोजाबाद रवाना हो गए।
वहीं थाना कोतवाली के रामलीला मैदान आगरा रोड निवासी सतेंद्र शर्मा रविवार की सुबह पुत्री प्रियंका के साथ बाइक से घिरोर जा रहे थे। थाना जरामई के पास ट्रक की टक्कर से दोनों घायल हो गए। चालक ट्रक लेकर भाग गया। जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे परिवार के लोग घायल पिता पुत्री को फिरोजाबाद ले गए। जहां उनका उपचार चल रहा है। पुत्री की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें