टूंडला। हाईवे पर दौड़ लगा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने युवक को आगरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना क्षेत्र के गांव नगला खार निवासी आकाश (18) पुत्र सुरेंद्र सिंह पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। सोमवार सुबह चार बजे वह दोस्तों के साथ हाईवे पर दौड़ लगा रहा था। उसायनी चौराहे के निकट पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घाय ल हो गया। दोस्तों की सूचना पर तत्काल परिजन पहुंच गए। परिजन घायल आकाश को उपचार के लिए आगरा ले गए, जहां मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई।