फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: करंट लगने से युवक की मौत

Fri, 16 Jun 2023 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना थाना क्षेत्र के जखेरा गांव में शुक्रवार की सुबह करंट लगने से एक युवक झुलस गया। परिवार के सदस्य उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां परीक्षण के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

करंट लगने से मृत युवक गिरंद सिंह (22) जखेरा गांव का रहने वाला था। परिवार के सदस्यों ने बताया कि इन्वर्टर में कुछ खराबी आ गई थी। इस दौरान गिरंद उसे ठीक कर तार लगा रहा था। तभी अचानक वह करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से झुलसे युवक को परिवार के सदस्य आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में परीक्षण के बाद डाक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना मिलने पर आस-पास के ग्रामीण भी मौके पर एकत्रित हो गए थे। युवक के मौत की पुष्टि होने पर परिवार का माहौल गमगीन हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें