कासगंज। पटियाली-गंजडुंडवारा मार्ग पर मौजूद एक पेट्रोल पंप के समीप खेत में अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी है। पटियाली क्षेत्र में गंजडुंडवारा रोड पर आस्था पेट्रोल पंप के पास खेत में पड़े शव को ग्रामीणों ने देखा। जिसकी जानकारी पर अन्य लोग भी एकत्रित हो गए। शव के खेत में पड़े होने की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव के बारे में जानकारी करने का प्रयास किया, लेकिन कोई जानकारी उसके संबंध में नहीं हो सकी। पुलिस ने शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया पर फोटो को अपलोड किया गया। किया जिससे उसके बारे में जानकारी मिल सके। पुलिस ने शव का पंचनामा करने की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली प्रभारी अमरेश ने बताया कि मरने वाला पुरुष है, कई दिन पुराना होने के कारण शव विकृत हो चला है, इसके कारण उसकी आयु का सही अनुमान नहीं लग पा रहा। पुलिस अज्ञात शव की शिनाख्त करने का हर संभव प्रयास कर रही है।