कासगंज। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने तीर्थनगरी के मेला ग्राउंड में 3 दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया है। सरकार की योजनाओं का प्रचार और प्रसार किया जा रहा है। सदर विधायक देवेंद्र राजपूत ने फीता काटकर और दीप प्रज्जवलित कर चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।
सदर विधायक ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की ओर से विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। सरकार द्वारा संचालित की गई योजनाओं की जानकारी जनसामान्य को आसानी से सुलभ हो, इसके लिए इस चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। कहा कि विद्यालय के छात्र-छात्राओं को लाकर प्रदर्शनी का अवलोकन अवश्य कराया जाए। अतिथियों ने प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि इससे लोगों को अवश्य लाभ प्राप्त होगा। इस दौरान अपर जिला सूचना अधिकारी मिथलेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।