फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एचटी लाइन के करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Sun, 25 Aug 2024 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना क्षेत्र के गांव तालिमपुर सराय के युवक की सिकंदराराऊ क्षेत्र में करंट की चपेट में आने से शनिवार की सायं मौत हो गई। मृतक युवक अपनी बुआ के घर से रिश्तेदार के साथ जात करने के लिए गोगामेड़ी जाने के लिए गया था। परिजन ने पोस्टमार्टम के बाद रविवार की सुबह गांव में अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

ढोलना के गांव तालिमपुर सराय निवासी विजय सिंह (26) शनिवार की दोपहर अपनी बुआ भागो देवी के घर सिकंदराराऊ के गांव नोजलपुर गया था। उसके भाई अवधेश ने बताया कि गोगामेडी राजस्थान जात करने के लिए बुआ के फुफेरे भाई मोहनसिंह के साथ बाजिदपुर के समीप लोडर वाहन पर डबल डेकर लगवा रहा था। इसी दौरान लोहे की चाली ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन से छू गई और करंट की चपेट में आने से विजय सिहं की मौके पर मौत हो गई। वहीं मोहन सिंह गंभीर घायल हो गया उसका उपचार अलीगढ़ में चल रहा है। घटना के बाद आस-पास के लिए मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर सिकंदराराऊ पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। सूचना मिलने पर परिजन रात्रि में मौके पर पहुंच गए और पोस्टमार्टम के बाद शव को अपने गांव ले आए। रविवार की सुबह परिजन ने उसका दाह संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें