फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के हौज की दीवार से गिरकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। रविवार सुबह आम का पुरा (फरैरी) में नलकूप के हौज पर बैठे अनिल कुमार बघेल (22) की खेत में रखे ईंट पत्थरों पर गिरने से जान चली गई। हादसे के वक्त वह दोस्तों के साथ पानी भरने के लिए हौज की दीवार पर बैठा था।
विज्ञापन

रविवार सुबह नलकूप के हौज पर बैठे अनिल कुमार बघेल पुत्र श्याम सिंह संतुलन बिगड़ने पर खेत में पडे़ ईंट पत्थरों पर सिर के बल गिर गया। घायल होने पर परिजन इलाज के लिए पहले फतेहाबाद फिर आगरा ले गए थे। उपचार के दौरान उनकी सांसें थम गईं। अनिल का शव देखकर मां ऊषा देवी, पत्नी नीलम बेसुध हो गईं। नीलम की अनिल के साथ तीन साल पहले शादी हुई थी। उसकी एक साल की बेटी को देखकर ढांढस बंधाने वाले भी अपनी आंखों में आंसू नहीं रोक पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें