फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। फतेहपुर सीकरी मार्ग स्थित पृथ्वीनाथ फाटक पर बृहस्पतिवार रात को रेलवे लाइन पार करते समय एक होटल का कर्मचारी ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मंडी मिर्जा खां, फतेहपुर सीकरी निवासी पवन कुमार (25) एक होटल में काम करता था। होटल में ही रहता था। बृहस्पतिवार रात तकरीबन 11 बजे घर जा रहा था। इसके लिए पृथ्वीनाथ फाटक आया था। फाटक बंद हो गया था।
थाना शाहगंज पुलिस ने बताया कि पवन लाइन पार कर रहा था। तभी ट्रेन आ गई। वह ट्रेेन की चपेट में आ गया। उसकी पीठ पर टंगा बैग ट्रेन में फंस गया, जिससे वह ट्रेन के साथ खिंचता हुआ चला गया। पवन एक गार्डर से टकरा गया, जिससे उसके चोट लग गई। ट्रेन गुजरने के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस उसे एसएन अस्पताल ले गई, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक के पिता सुंदर सिंह भी आ गए। उन्होंने बताया कि पवन की तीन साल पहले सीमा से शादी हुई थी। उसका एक साल का बेटा आदित्य है। घटना से परिवार में मातम पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें