फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक के किनारे मिला छात्र का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
मलपुरा। आगरा-झांसी रेलवे ट्रैक पर जखोदा ओवरब्रिज के पास बृहस्पतिवार की रात 11वीं के छात्र अंकुश (16) का शव मिला। वह शाम को दोस्तों के साथ घूमने निकला था। परिजन ने हत्या की आशंका जताई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

नगला माकरोल निवासी राकेश सिंह का 16 वर्षीय पुत्र अंकुश 11वीं पढ़ता था। घरवालों के मुताबिक बृहस्पतिवार की शाम करीब 6 बजे वह दोस्तों के साथ घूमने निकला था। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजन खोजबीन में जुटे। रात में अंकुश का शव जखोदा ओवरब्रिज के पास मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घरवालों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस को बताया कि पड़ोस के ही रहने वाले दो साथी उसे बुलाकर ले गए थे। इन दोनों ने पूछने के बाद भी अंकुश के बारे में कुछ नहीं बताया था। थानाध्यक्ष मलपुरा तेजवीर सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। बताया कि जांच में सामने आया है कि लड़के रोजाना सुबह-शाम दौड़ लगाने जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें