पारौली सिकरवार में मारपीट में घायल सीएचसी में भर्ती दूसरे पक्ष के लोग
- फोटो : अमर उजाला
फतेहाबाद। डेढ़ माह की बच्ची की मौत की सूचना से बृहस्पतिवार की शाम थाना फतेहाबाद पुलिस में हड़कंप मच गया। नाना ने फोन कर पुलिस को सूचना दी कि उसकी धेवती की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
नगला बांस थाना डौकी निवासी रामनिवास ने 112 पुलिस को फोन कर बताया कि कसियाई में उसकी डेढ़ माह की धेवती की हत्या उसके दामाद व परिजन ने कर दी है। पीआरवी व थाना फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। कसियाई थाना फतेहाबाद निवासी बच्ची के पिता रामजीलाल ने पुलिस को बताया कि उसकी डेढ़ माह की पुत्री जन्म से ही बीमार थी, जिसका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान ही बच्ची की मौत हो गई। रामजीलाल ने बताया कि उसकी पत्नी ज्ञान देवी दीपावली के समय मायके गई हुई थी। अभी तक लौटी नहीं है। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद ने बताया कि नाना की ओर से बच्ची की हत्या की सूचना दी गई थी। जानकारी करने पर पता चला है कि बच्ची बीमार थी। फिर भी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
पारौली सिकरवार में मारपीट में घायल सीएचसी में भर्ती दूसरे पक्ष के लोग- फोटो : अमर उजाला
पारौली सिकरवार में मारपीट में घायल सीएचसी में भर्ती दूसरे पक्ष के लोग- फोटो : अमर उजाला
पारौली सिकरवार में मारपीट में घायल सीएचसी में भर्ती दूसरे पक्ष के लोग- फोटो : अमर उजाला