सोरों। कासगंज से बरेली जाने वाली ट्रेन से बृहस्पतिवार की सुबह एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। युवक के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
सुबह 11 बजे तब ट्रेन सोरों से नगरिया की ओर जा रही थी। तभी मल्लाहनगर के समीप अचानक एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि मृतक उम्र लगभग 25 वर्ष है। वह काले रंग की बनियान व अंडर वियर पहने हुए था। उसका पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस शव के शिनाख्त के प्रयास कर रही है।