फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में दर्दनाक हादसा: टायर में हवा भरवा रहा था युवक, ब्लास्ट हुआ और हवा में उछल गया युवक, मौत

Fri, 03 Mar 2023 07:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

युवक थ्रेसर के टायर में हवा भरवा रहा था, उसी समय तेज धमाके के साथ टायर फट गया। टायर फटने से युवक  गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
 
विज्ञापन
टायर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र में  सलेमपुर मोड़ के पास शुक्रवार की सुबह एक युवक थ्रेसर के टायर में हवा भरवा रहा था, तभी अचानक तेज धमाके के साथ टायर फट गया। युवक हवा में उछलकर काफी दूर जा गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को परिजन एटा ले गए। वहां इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव उम्मेदपुर निवासी उपेंद्र कुमार (25) के थ्रेसर के टायर की हवा निकल गई थी। सुबह करीब 10 बजे वह टायर में हवा भरवाने के लिए नगला हरनागर में सलेमपुर मोड पर स्थित उमर सिंह की दुकान पर गया था। वहां उपेंद्र खुद ही प्रेशर से टायर में हवा भर रहा था, तभी अचानक हवा अधिक भरने की वजह से टायर तेज धमाके साथ फट गया। टायर से निकली रिम उपेंद्र के सिर में लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई।

लोगों ने पास आकर देखा तो उपेंद्र अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। जानकारी मिलने के बाद पहुंचे परिजन उसे अचेत अवस्था में एटा के एक अस्पताल में ले गए। वहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें