फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शादी के 15 माह बाद युवक की मौत, 36 घंटे बाद नहर से मिली लाश; इसलिए उठाया खौफनाक कदम

Fri, 28 Jul 2023 04:59 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

घरवालों से नाराज होकर युवक ने नहर में छलांग लगा दी। काफी तलाश के बाद 36 घंटे बाद पुलिस ने उसकी लाश नहर से बरामद की। घरवालों ने बताया कि 15 महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। 
 
विज्ञापन
नहर में मिला शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा में नहर में कूदे युवक का शव शुक्रवार की सुबह पीएसी के गोताखोरों ने कमसान नहर पुल के पास से 36 घंटे बाद बरामद कर लिया। जिसका पोस्टमार्टम कराया गया।

विज्ञापन


कोतवाली नगर क्षेत्र निधौली रोड स्थित सेंट पॉल्स स्कूल के पास रहने वाले ऋषभ यादव (22) का शव बरामद किया गया है। वह थाना पिलुआ क्षेत्र स्थित हजारा नहर सुन्ना पुल पर बाइक खड़ी करके बुधवार की दोपहर बाद 3.30 बजे नहर में कूद गया था। बृहस्पतिवार को भी कोई सुराग नहीं लग सका था। तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन निरंतर चलता रहा। शुक्रवार की सुबह करीब 6 बजे से ही पीएसी के गोताखोर स्टीमर लेकर तलाश में जुट गए।

कोतवाली देहात क्षेत्र कमसान नहर पुल से फिरोहाबाद की ओर तलाश की जा रही थी। तभी शव पानी में दिखाई दिया जो पूरी तरह से फूल चुका था। पीएसी के जवानों और पुलिस ने इसको बाहर निकाला। बता दें कि मूल रूप से गांव धौलेश्वर निवासी ऋषभ परिजन के साथ निधौली कलां रोड स्थित सेंट पॉल्स स्कूल के पास रहता था। परिजन नाराजगी की वजह नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन


युवक की शादी को करीब 15 महीने ही हुए हैं। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब 7 बजे युवक का शव बरामद कर लिया गया है। पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें