फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: बिजली के खंभे को छूते ही लगा झटका, चली गई आठ वर्षीय मासूम की जान; परिवार में मचा कोहराम

Fri, 28 Jul 2023 04:56 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

बच्चा घर के बाहर खेल रहा था। वो खेलते-खेलते बिजली के खंभे के पास पहुंच गया। वहां खंभे के सपोर्ट में लगे तार को छूने से बच्चे को करंट लगा और उसकी मौत हो गई। 
 
विज्ञापन
बिजली के करंट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के थाना रिजोर क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की देर शाम आठ वर्षीय बालक घर के पास ही खेल रहा था। तभी विद्युत खंभे के सपोर्ट तार से करंट लगा और मौके पर ही बेहोश होकर गिर गया। परिजनों ने किसी तरह से तार से अलग किया और मेडिकल कॉलेज लाए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


गांव भरतौली निवासी बालकराम के आठ वर्षीय पुत्र अन्नू की मौत हुई है। चाचा सत्यवीर सिंह गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज लेकर शाम करीब छह बजे पहुंचे थे। यहां चिकित्सकों को दिखाया लेकिन तब तक सांसें थम चुकी थीं। सत्यवीर ने बताया कि अन्य बच्चों के साथ ही अन्नू घर के सामने खेल रहा था। खेलते समय विद्युत खंभे के सपोर्ट तार के पास पहुंच गया। तार में पहले से ही करंट दौड़ रहा था इस बात का आभास बच्चे को कतई नहीं था। वह किसी तरह तार से छूते ही चिपक गया और इसके बाद मौके पर ही बेहोश होकर गिर गया।

चाचा ने बताया कि उन लोगों ने उसे तार से अलग किया और अस्पताल लेकर आए। डॉक्टरों ने देखने के बाद मृत बता दिया। बताया कि शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है। लेकिन विद्युत निगम की लापरवाही की वजह से बच्चे की जान चली गई है। आरोप है कि पूर्व में शिकायत करने के बाद भी विद्युत खंभे के सपोर्ट तार का करंट सही नहीं किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें