फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: खेत से लौट रहे युवक ने रास्ते में मिले पड़ोसी से कहा अब नहीं मिलेंगे, फिर नीम के पेड़ से लटका मिला शव

Sat, 24 Sep 2022 06:56 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

युवक फरीदाबाद के एक कंपनी में नौकरी करता था। सुबह के समय वह खेतों की तरफ गया था। वहां से लौटने के दौरान रास्ते में मिले पड़ोसी से कहा कि अब नहीं मिलेंगे। इसके बाद युवक का शव नीम के पेड़ पर लटका मिला। 
 
विज्ञापन
death demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के शेरगढ़ के गांव रान्हेरा में घर से एक किमी दूर खेत पर नीम के पेड़ से युवक का शव लटका मिला। गले में गमछे का फंदा लगा हुआ था। पड़ोसी की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव को देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। चर्चा है कि फसल बर्बाद होने के चलते युवक ने ये आत्मघाती कदम उठाया है।

विज्ञापन


थाना शेरगढ़ के गांव रान्हेरा निवासी हरिओम (26) पुत्र स्व. भीम सिंह फरीदाबाद में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। प्रतिदिन सुबह जाकर रात 9 बजे तक घर आता था। शुक्रवार को हरिओम छह बजे आ गया। पशुओं को अनाज देने के बाद खेत की तरफ चला गया। रास्ते में मिले पड़ोसी रामबाबू से यह कहकर गया कि अब नहीं मिलेंगे। उसके बाद दो घंटे बाद ग्रामीणों ने उसका शव खेत पर नीम के पेड़ पर लटका देखा तो शोर मच गया। परिजन खेत पर पहुंचे तो देखकर हतप्रभ रह गए। 

सूचना मिलते ही थाना शेरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हर कोई युवक के इस कदम से काफी चकित है। सीओ छाता गौरव त्रिपाठी ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की है या फिर मौत की वजह कुछ और है ये अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस इसकी जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

 

परिवार में मचा है कोहराम, मृतक के हैं तीन बच्चे

मृतक के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। सबसे बड़ा बेटा 8 साल का है, जबकि उससे छोटा 4 साल का बेटा और दो साल की बेटी भी है। हालांकि बच्चों को पता तक नहीं है कि उनके पिता ने सुसाइड कर लिया है लेकिन पत्नी राधा का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक 5 भाई और बहन हैं। मृतक चौथे नंबर का है। उससे बड़ी दो बहन और एक भाई है, जबकि उससे छोटा भाई भी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें