फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोविंदेपुर में एक युवक ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। गांव सराय चक गोविंदेपुर में बुधवार की दोपहर युवक ने फं दा लगाकर जान दे दी। युवक शराब पीने का आदी बताया जा रहा है। मृतक के भाई की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सराय चक गोविंदेपुर निवासी 36 वर्षीय कल्लू उर्फ विजय मजदूरी करता था। उसे शराब पीने की लत थी। बुधवार की दोपहर उसका शव गांव स्थित एक आम के बाग में आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को फंदे से उतारने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के भाई अन्नू ने बताया कि भाई शराब पीने का आदी था। मृतक की पत्नी सुशीला का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें